महाद्वीप(Continents)

  • हमलोगों को पूर्व से ज्ञात है कि पृथ्वी पर जल एवं स्थल मौजूद है। पृथ्वी के स्थल को बडे- बडे इकाईयों में बाँटा गया है। इन इकाईयों को महाद्वीप कहा जाता है। इन इकाईयों को 7 भागों में विभाजित किया गया है-
  1. एशिया
  2. यूरोप
  3. अफ्रीका
  4. उत्तरी अमेरिका
  5. दक्षिणी अमेरिका
  6. आस्ट्रेलिया
  7. अंटार्कटिका।

एशिया ( Asia )

  • विश्व पर स्थित सभी महाद्विपों में एशिया महाद्वीप सबसे बडा है।
  • यह महाद्वीप विश्व के स्थलीय भाग के 33% भाग पर स्थित है।
  • एशिया शब्द की उत्पति हुई है हिब्रू भाषा के आसू शब्द से।
  • एशिया शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है उदयमान सूर्य।
  • एशिया महाद्वीप 80° उत्तरी अक्षांश से 10° दक्षिणी अक्षांश तक फैला है जबकि 25° पूर्वी देशांतर से 175° पश्चिमी देशांतर तक फैला है।
  • इसके मुख्य भूभाग में विषुवत रेखा(Equator), कर्क रेखा (Tropic of Cancer) और आर्कटिक वृत्त (Arctic Circle) जैसी महत्वपूर्ण अक्षांश रेखाएँ गुजरती हैं। 
  • इस महाद्वीप का अधिकांश भाग उत्तरी गोलार्द्व में स्थित है।
  • विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से एशिया सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है, जिसपर विश्व की लगभग 60% जनसंख्या निवास करती है।
  • विश्व की सबसे ऊंचा पर्वत शिखर माउण्ट एवरेस्ट है जो एशिया महाद्वीप में पडता है।
  • माउण्ट एवरेस्ट हिमालय पर्वतमाला श्रेणी में स्थित है।
  • माउण्ट एवरेस्ट की ऊचाई 8848 मीटर है।
  • विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर पठार है जो एशिया महाद्वीप में स्थित है।
  • पामीर पठार की ऊचाई 5000 मीटर है।
  • ऊचाई के पामीर पठार को विश्व की छत कहा जाता है।
  • विश्व का सबसे बडा महासागरीय गर्त प्रशांत महासागर में स्थित मेरियाना गर्त है।
  • मेरियाना गर्त की गहराई 11776 मीटर है।
  • मेरियाना गर्त फिलीपीन्स द्वीप समूह के पास स्थित है।
  • विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन है जो एशिया महाद्वीप में स्थित है।
  • विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है जो एशिया महाद्वीप में स्थित है।
  • एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बडा देश चीन है।
  • एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा देश मालदीव है।
  • विश्व की सबसे बडी एवं गहरी झील बैकाल झील है जो एशिया के रूस में स्थित है।
  • बैकाल झील की गहराई धरातल से 1940 मीटर है एवं सागरीय तल से 1485 मीटर है।
  • एशिया की सबसे लंबी नदी यांगसी नदी है एवं विश्व की तीसरी बडी नदी है।
  • यागंसी नदी चीन में स्थित है।
  • यागंसी नदी तिब्बत पठार से निकलती है एवं चीन सागर में गिरती है।
  • मृत सागर एशिया में स्थित सबसे गहरी झील है जिसकी गहराई 430 मीटर है।
  • मृत सागर का जल इतना खारा है कि इसमें कोई भी जन्तु या पौधा जीवित नहीं रहता है जिसके कारण इसका नाम मृत सागर है।
  • मृत सागर इजराइल, जार्डन एवं फिलीस्तिन के बीच स्थित है।
  • विश्व की सबसे बडी झील कैस्पियन सागर एशिया महाद्वीप के कजाकिस्तान में स्थित है। इस झील का क्षेत्रफल 371800 किलोमीटर है।
  • विश्व की सबसे अधिक ऊचाई पर स्थित खारे पानी की झील पैगांग झील है जो एशिया महाद्वीप में स्थित है।
  • पैगांग झील एशिया के लद्दाख एवं तिब्बत में स्थित है।
  • पैगांग झील की ऊचाई 4267 मीटर है।
  • विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र एशिया में स्थित है। सबसे अधिक वर्षा भारत के मेघालय राज्य के मासिनराम में होती है।
  • विश्व का सबसे बडा रेलवे प्लेटफार्म एशिया में स्थित है। यह प्लेटफार्म भारत के कर्नाटक राज्य के हुबली रेलवे स्टेशन पर है, जिसकी लंबाई 1507 मीटर है और इस स्टेशन का नाम श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुबली जंक्शन है।
  • विश्व का सर्वाधिक मछली पकडने वाला देश जापान है जो एशिया महाद्वीप में स्थित है।
  • विश्व भर में सर्वाधिक डाकघर वाला देश एशिया महाद्वीप का भारत है।
  • हांगकांग एशिया में स्थित है जहाँ सर्वाधिक समाचार पत्र पढा जाता है।
  • एशिया में सबसे अधिक जूट का उत्पादन बांग्लादेश में होता है दूसरा स्थान भारत का है।
  • एशिया में सबसे अधिक गन्ना का उत्पादन बांग्लादेश में होता है दूसरा स्थान भारत का है।
  • एशिया में सबसे अधिक जल विध्धुत का विकास जापान में है।
  • एशिया में सर्वाधिक बडा रेलमार्ग ट्रांस- साइबेरियन रेलमार्ग है जिसकी लम्बाई 9438 किलोमीटर है जो लेनिनग्राड से ब्लीडीवोस्टक तक है।
  • एशिया में सर्वाधिक टिन का उत्पादन मलेशिया में होता है।
  • विश्व में चाय का सबसे बडा निर्यात श्रीलंका देश करता है।
  • एशिया का सबसे गर्म स्थान पाकिस्तान का जैकोकाबाद है जो 54° सेण्टीग्रेड तक गर्म हो जाता है।
  • एशिया का सबसे ठंडा स्थान साइबेरिया का बर्खोयास्ंक है जहा की निम्न तापमान -68° सेण्टीग्रेड तक हो जाता है।
  • पाकिस्तान का नाभिकीय बिजली उत्पादन केन्द्र कराची एवं चश्मा नामक स्थान पर स्थित है।
  • पाकिस्तान में मरूस्थल ब्लूचिस्तान प्रांत में स्थित है जिसे हामुन-ई-मशुकेल कहा जाता है।
  • पाक जल संधि द्वारा श्रीलंका से भारत अलग है, जहाँ प्रवाल द्वीप पाए जाते है जो आदम का पुल कहलाता है।
  • श्रीलंका को पूर्व का मोती कहते है।
  • श्रीलंका की सबसे ऊंची चोटी माउण्ट पिदुरूतालागामा है।
  • श्रीलंका स्थित सबसे लंबी नदी महावेली गंगा है।
  • भूटान को सर्पराज का देश कहा जाता है।
  • भूटान का राष्ट्रीय चिन्ह अजगर है।
  • भूटान का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कुलकंगरी है जो 8200 मीटर ऊंचा है यह हिमालय पर्वत श्रेणी में स्थित है।
  • एशिया में सर्वाधिक रबड उत्पादक देश थाईलैंड है।
  • चावल का सर्वाधिक उत्पादन चीन में होता है।
  • चाय का सर्वाधिक उत्पादन भारत में होता है।
  • चीन के मैनचेस्टर शंघाई को कहा जाता है।
  • एलीफेन्ट पर्वत कंबोडिया में है।
  • अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समानान्तर बेरिंग जलसंधि स्थित है।
  • जावा एवं सेलीबीज को मकासार जलसंधि अलग किया करती है।
  • ओमान एवं ईरान के बीच होर्मुज जलसंधि स्थित है।
  • जापान को उगते सूर्य का देश कहा जाता है क्योंकि विश्व में सबसे पूर्व में होने के कारण सूर्य का पहली किरण यहाँ पडती है।

यूरोप ( Europe )

  • यूरोप महाद्वीप सभी महाद्वीपों में क्षेत्रफल की दृष्टि से छठे स्थान पर है।
  • यूरोप महाद्वीप के उत्तर में बैरांट सागर, दक्षिण में भूमध्य सागर, पूर्व में यूराल पर्वत, काकेशस पर्वत, कैस्पियन सागर एवं पश्चिम में अटलांटिक महासागर स्थित है।
  • यूरोप को एशिया महाद्वीप से काकेशस पर्वत पृथक करता है।
  • यूरोप महाद्वीप की सबसे लंबी एवं महत्वपूर्ण नदी डेन्यूब नदी है।
  • डेन्यूब नदी की लंबाई 2842 किलोमीटर है।
  • डेन्यूब नदी जर्मनी के ब्लैक फाँरेस्ट से निकलकर लगभग दस देशों से बहतें हुए यूक्रेन की सीमा के निकट कालासागर में गिरती है।
  • यूरोप का सबसे बडा शहर इंग्लैंड की राजधानी लंदन है।
  • लंदन टेम्स नदी के किनारे स्थित नगर है।
  • यूरोप का सर्वोच्च शिखर बिंदु माउंट एलब्रुश है।
  • माउंट एलब्रुश की ऊचाई 5642 मीटर है।
  • विश्व का सबसे उत्तरी तरफ स्थित शहर हैमरफास्ट है जो नार्वे देश में स्थित है।
  • यूरोप में स्थित नार्वे को फिर्योड तटो का देश कहा जाता है।
  • यूरोप महाद्वीप का सबसे महत्वपूर्ण रेलवे मार्ग ओरिएंट रेलमार्ग है जो फ्रांस के शहर पेरिस एवं तुर्की के शहर कुस्तुन्तुनिया के मध्य स्थित है।
  • फ्रांस की राजधानी पेरिस सीन नदी के तट पर स्थित है।
  • पेरिस को फैशन का नगरी कहा जाता है। यह विश्व का सबसे सुंदर नगरों में से है।
  • यूरोप के यूक्रेन देश एक गेंहू उत्पादक देश है जिससे इसे रोटी की डलिया या विश्व का अन्न भण्डार कहा जाता है।
  • विश्व का सबसे अधिक अंगूर का उत्पादन इटली में होता है।
  • विश्व का सबसे अधिक अंगूर का उत्पादन इटली में होता है।
  • इटली की गंगा पो नदी को कहा जाता है।
  • यूराल एवं वोल्गा नदी कैस्पियन सागर में गिरती है।
  • डेन्यूब नदी के किनारे महत्वपूर्ण नगर बुडापेस्ट, बुखारेस्ट, वियाना एवं बेलग्रेड स्थित है।
  • यूरोप का क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक बडा देश रूस है।
  • यूरोप का सर्वाधिक व्यस्त अतःस्थलीय जलमार्ग राइन नदी का है।
  • यूरोप को प्रायद्वीपों का महाद्वीप कहा जाता है क्योंकि यूरोप का सर्वाधिक देश तीन तरफ से सागर से घिरा है।
  • यूरोप में झीलों का देश फिनलैंड को कहा जाता है।
  • यूरोप का भारत इटली कहलाता है क्योंकि इटली भी भारत के समान कृषि प्रधान है।
  • इटली के उत्तरी भाग में स्थित लम्बार्डी मैदान अत्यंत उपजाऊ मैदान है।
  • फ्रांस को इग्लैंड से अलग इंग्लिश चैनल करता है।
  • नीदरलैंड में वैसा कृषि भूमी जो समुद्रों के किनारे सुखा कर विकसित की गई है पोल्डर भूमी कहलाती है।
  • यूरोप में आल्पस पर्वत का ज्यादा विस्तार स्वीटजरलैंड में पाया जाता है।
  • यूरोप में विश्व का 60% तक चुकन्दर पाया जाता है।
  • यूरोप के शीतोष्ण घास का मैदान यूक्रेन में स्टेपी एवं हंगरी में पुस्टाज कहलाता है।
  • इटली का मैनचेस्टर मिलान को कहा जाता है।
  • यूरोप में गेहूं का स्टोर हाउस हंगरी को कहा जाता है।
  • हिण्डरबर्ग रेखा पोलैंड एवं जर्मनी के बीच स्थित है।
  • मेसेटा पठार स्पेन एवं पुर्तगाल में स्थित है।
  • विश्व में मछली पकडने का सबसे प्रसिद्ध स्थल उत्तरी सागर में डागर बैंक है।
  • विश्व में डेयरी उत्पादन का सबसे बडा देश डेनमार्क है।
  • इटली का रोम नगर शाश्वत नगर कहलाता है।

अफ्रीका ( Africa )

  • विश्व का दूसरा सबसे बडा महाद्वीप अफ्रीका है।
  • अफ्रीका महाद्वीप से होकर विषुवत रेखा, कर्क रेखा एवं मकर रेखा तीनों गुजरते है।
  • जिब्राल्टर जल संधि द्वारा अफ्रीका यूरोप से पृथक है।
  • अफ्रीका का दो हिस्सा उत्तरी गोलार्द्व में पडता है जबकि एक हिस्सा दक्षिणी गोलार्द्व में पडता है।
  • विश्व का सबसे गर्म स्थल अफ्रीका महाद्वीप के लीबीया देश के अल-अजीजीयाह में स्थित है, यहाँ का तापमान विश्व भर में अधिक दर्ज किया जाता है।
  • अल-अजीजीयाह का तपमान 58° सेन्टीग्रेड तक हो जाता है।
  • विश्व की सबसे लंबी नदी नील नदी अफ्रीका में बहती है, इस नदी की लंबाई 6690 किलोमीटर तक है।
  • अफ्रीका का सबसे बडा झील विक्टोरिया झील है जो नील नदी का उदगम स्थल है।
  • विश्व प्रसिद्ध पिरामिड अफ्रीका महाद्वीप के मिस्र देश में स्थित है।
  • विश्व का सबसे बडा मरूस्थल सहारा मरूस्थल अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है।
  • सहारा मरूस्थल लगभग 8400000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।
  • अफ्रीका में सबसे ऊंची शिखर बिंदु माँउंट किलिमंजारो है जो 5895 मीटर तक ऊंची है।
  • अफ्रीका महाद्वीप में स्थित सबसे गहरी स्थल आस्सल झील है जो समुद्र तल से 156 मीटर गहरी है।
  • अफ्रीका में सबसे ऊंची ज्वालामुखी शिखर बिन्दु किलिमन्जारो है।
  • अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान को सवाना एवं शीतोष्ण घास के मैदान को वेल्ड या वेल्डस कहा जाता है।
  • अफ्रीका का सबसे लंबा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है जो दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से चलकर मिस्र के काहिरा नगर तक जाता है।
  • अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख जनजाति बुशमैन, पिग्मी, बद्दू है, बुशमैन जनजाति कालाहारी क्षेत्र में, पिग्मी जनजाति कांगों बेसिन क्षेत्र में एवं बद्दू जनजाति सहारा क्षेत्र में पायी जाती है।
  • अफ्रीका का जोहान्सबर्ग नगर विश्व में सबसे अधिक सवर्ण उत्पादन में विख्यात है। स्वर्ण उत्पादन के कारण जोहान्सबर्ग को स्वर्णनगर कहा जाता है।
  • शुतुरमुर्ग चिडियाँ अफ्रीका के कालाहारी मरूस्थल में पायी जाती है।
  • विश्व की सबसे बडी हिरे का खान दक्षिण अफ्रीका का किम्बरले खान है।
  • विश्व का सबसे बडा हीरा कुलिनान जो 3106 कैरेट का है, इस हिरा को दक्षिण अफ्रीका के प्रीमियर खान से निकाला गया था। इस हिरे को 1905 ई. में सर थामस कुलिनान ने खोजा था एवं कुलिनान के नाम पर ही हीरा का नाम कुलिनान रखा गया। हीरा उत्पादन के कारण किम्बरले को हीरों का नगर कहा जाता है।
  • अफ्रीका महाद्वीप में सबसे अधिक चाय का उतपादन कीनिया देश में होता है।
  • लाल सागर को भूमध्यसागर से मिलाने वाली विश्व प्रसिद्ध नहर स्वेज नहर मिस्र में स्थित है। इस नहर का निर्माण 1869 ई. में हुआ था। इस नहर के के बन जाने से भारत का यूरोप से दरी 7000 किलोमीटर कम हो गई।
  • अफ्रीका महाद्वीप में सबसे अधिक जैतून का उत्पादन ट्यूनीशिया देश में होता है।
  • नील नदी के किनारे बसा महत्वपूर्ण नगर मिस्र की राजधानी काहिरा नगर है।
  • अफ्रीका महाद्वीप में सबसे अधिक खजूर का उत्पादन मिस्र देश में होता है।
  • घाना देश को गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाता है।
  • अफ्रीका महाद्वीप में जूट का उत्पादन सीसल नामक पौधे से किया जाता है।
  • अफ्रीका महाद्वीप शिक्षा, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं औध्यौगिक रूप से काफी पिछडा है जिस कारण इस महाद्वीप को अंध महाद्वीप कहा जाता है।
  • विश्व का काला महाद्वीप अफ्रीका को कहा जाता है।
  • पठारों का महाद्वीप अफ्रीका महाद्वीप कहलाता है।
  • अफ्रीका महाद्वीप में प्रमुख बाँध मिस्र देश में नील नदी पर आस्वान बाँध, कांगो में जायरे नदी पर इनगा बाँध, मोजाम्बिक में कबोरा बस्सा बाँध, घाना में अकासोम्बो बाँध, नाइजीरिया में कन्जी बाँध एवं जोस बाँध है जो जल विध्युत का उत्पादन करते है।
  • मिस्र देश में किसान को फैल्लाह कहा जाता है।
  • पाम तेल की नदी नाइजर नदी को कहा जाता है।
  • ट्यूनीशिया, मोरक्को एवं अलजीरिया का उत्तरी भाग को बारबरी स्टेट्स कहते है।
  • दक्षिण अफ्रीका का सबसे दक्षिणी बिंदु को आशा अंतरीप कहते है।
  • अफ्रीका महाद्वीप में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश नाइजीरिया है।
  • अफ्रीका महाद्वीप में क्षेत्रफल में सबसे बडा देश सूडान एवं सबसे छोटा देश मेओटो है।
  • तेल ताड का देश नाइजीरिया को कहते है।
  • विश्व का सबसे अधिक ऊन का ऊत्पादन दक्षिण अफ्रीका में होता है।
  • विश्व में सबसे अधिक लौंग का उत्पादन पेम्बाद्वीप एवं जंजीबार में होता है।
  • अफ्रीका महाद्वीप में सबसे अधिक स्वाहिली भाषा बोली जाती है।

आस्ट्रेलिया ( Australia )

  • विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप आस्ट्रेलिया है।
  • आस्ट्रेलिया महाद्वीप की जनसंख्या भी सबसे कम है।
  • आस्ट्रेलिया महाद्वीप पूर्ण रूप से दक्षिणी गोलार्द्व में स्थित है।
  • आस्ट्रेलिया महाद्वीप को ऐबेल तस्मान ने 1642 ई. में खोजा था।
  • आस्ट्रेलिया महाद्वीप का प्रमुख खोजकर्ता कप्तान कुक को माना जाता है जो महाद्वीप को 1769 ई. में खोजा था।
  • आस्ट्रेलिया एवं न्यूगिनी के बीच में टारेस जलसन्धि है।
  • आस्ट्रेलिया महाद्वीप प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, कोरल सागर, अराफुरा सागर, तिमोर सागर एवं टस्मान सागर से घिरा हुआ है।
  • आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड एवं अन्य आसपास के द्वीपों के समूह को ओशानिया महाद्वीप कहा जाता है।
  • आस्ट्रेलिया के मूल निवासी एबोर्जिन्स कहलाते है।
  • न्यूजीलैन्ड के मूल निवासी माओरी कहलाते है।
  • आस्ट्रेलिया में बहुत कम वर्षा होती है। इस कारण आस्ट्रेलिया में मात्र 4% भूमि पर ही खेती होती है। कम वर्षा के कारण आस्ट्रेलिया को प्यासी भूमि का देश कहा जाता है।
  • आस्ट्रेलिया में पाए जाने वाली प्रमुख पर्वत-श्रृंखला ग्रेट डिवाइडिग रेंज है।
  • आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची शिखर बिन्दु माउंट कोशिस्को है जिसकी ऊचाई 2229 मीटर है।
  • आस्ट्रेलिया में स्थित सबसे गहरा बिंदु आयर झील है।
  • आस्ट्रेलिया का सबसे लंबा रेलमार्ग आस्ट्रेलियाई ट्रान्स काण्टीनेन्टल रेलमार्ग है। यह रेलमार्ग सिडनी से पर्थ के बीच स्थित है।
  • आस्ट्रेलिया का सबसे बडा नगर सिडनी है।
  • सिडनी नगर आस्ट्रेलिया स्थित सबसे बडा बन्दरगाह भी है।
  • आस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे प्रमुख नदी बेसिन मर्रे-डार्लिंग है।
  • आस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे गर्म स्थल क्लोन कंट्री है।
  • आस्ट्रेलिया स्थित प्रमुख सोने की खदान पश्चिमी पठार क्षेत्र के कालगूर्ली एवं कूलगार्डी में स्थित है।
  • आस्ट्रेलिया विश्व का सर्वाधिक बाक्साइट का उत्पादन करने वाला देश है।
  • विश्व में सबसे अधिक मेरिनो ऊन का उत्पादन करने वाला देश आस्ट्रेलिया है।
  • सबसे अधिक मेरिनो ऊन का निर्यात भी आस्ट्रेलिया करता है।
  • आस्ट्रेलिया स्थित शीतोष्ण घास का मैदान डाउन्स कहलाता है।
  • विश्व का सबसे अधिक ऊन का निर्यात सिडनी बन्दरगाह से होता है, जिससे सिडनी को वुलपोर्ट कहा जाता है।
  • आस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व दिशा में न्यूजीलैण्ड स्थित है।
  • न्यूजीलैण्ड को दक्षिण का ब्रिटेन कहते है।
  • जस्ता अयस्क के उत्पादन में आस्ट्रेलिया का स्थान विश्व भर में तीसरा है।
  • आस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय क्षेत्र पर ग्रेट-बैरियर रीफ स्थित है, जहाँ मूंगें की चट्टानें स्थित है।
  • विश्व भर में सबसे अधिक सीसा अयस्क का उत्पादन करने वाला देश आस्ट्रेलिया है।
  • ऐमू एवं कोकाबर्रा नामक पक्षी न्यूजीलैण्ड देश में पाए जाते है।
  • आस्ट्रेलिया महाद्वीप में पाए जाने वाले प्रमुख मरूस्थल विक्टोरिया एवं गिब्सन है।
  • आस्ट्रेलिया महाद्वीप को द लैंड आँफ गोल्डेन फ्लीस कहते है।
  • आस्ट्रेलिया महाद्वीप को ही लैण्ड आँफ कंगारु कहते है।

उत्तरी अमेरिका ( North America )

  • विश्व का तीसरा बडा महाद्वीप उत्तरी अमेरिका है।
  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में प्रशांत महासागर एवं दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप, पूर्व में अटलांटिक महासागर एंव पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है।
  • उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई. में कोलम्बस ने किया इसी कारण उत्तरी अमेरिका को नई दुनिया
    ( New World) भी कहते है।
  • उत्तरी अमेरिका का क्षेत्रफल 24255000 वर्ग किलोमीटर है।
  • उत्तरी अमेरिका एवं कैरेबियाई सागरीय क्षेत्र में 29 देश स्थित है।
  • उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊंची शिखर माउंट मैककिनले है जो 6194 मीटर ऊंचा है।
  • उत्तरी अमेरिका में सबसे न्यूनतम बिंदु मृत्यु की घाटी है जो -85.9 मीटर गहरी है।
  • उत्तरी अमेरिका एवं दक्षिणी अमेरिका को पनामा नहर जोडती है।
  • उत्तरी अमेरिका में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बडा देश कनाडा है।
  • रेड इण्डियन एवं नीग्रो प्रजाति उत्तरी अमेरिका में रहती है।
  • विश्व की सबसे बडी ताजा पानी की झील सुपीरियर झील उत्तरी अमेरिका में स्थित है।
  • उत्तरी अमेरिका का सबसे गर्म स्थल मृत्यु की घाटी है जहाँ का अधिकतम तापमान 57° सेन्टीग्रेड तक होता है।
  • विश्व का सबसे बडा बंदरगाह उत्तरी अमेरिका के संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यूयार्क में स्थित है।
  • विश्व का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा उत्तरी अमेरिका के संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यूयार्क में स्थित केनेडी हवाई अड्डा है।
  • विश्व का सबसे बडा रेलवे जंक्शन उत्तरी अमेरिका के संयुक्त राज्य अमेरिका में शिकागो रेलवे जंक्शन है।
  • विश्व का सबसे प्रसिद्ध फिल्म सिटी उत्तरी अमेरिका के संयुक्त राज्य अमेरिका में लास एंजेल्स स्थित हालीवुड है।
  • उत्तरी अमेरिका के मैक्सिको के खाडी में चलने वाले चक्रवात को टारनेडो एवं हरीकेन कहा जाता है।
  • उत्तरी अमेरिका में शितोष्ण घास के मैदान को प्रेयरी कहा जाता है।
  • विश्व में सबसे अधिक मक्का का उत्पादन उत्तरी अमेरिका के संयुक्त राज्य अमेरिका में होता है।
  • विश्व में सबसे अधिक कागज का उत्पादन उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के कनाडा द्वारा किया जाता है।
  • कनाडा में कागज उध्योग के लिए विश्व का प्रसिद्ध स्थल माण्ट्रियल है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रमुख कार उध्योग केन्द्र डेट्राइट है।
  • विश्व में सबसे अधिक सोयाबीन का उत्पादन संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किया जाता है।
  • विश्व में सबसे अधिक चाँदी का उत्खनन मैक्सिको में किया जाता है।
  • विश्व का सबसे बडा पार्क बुड वुफैलो नेशनल पार्क कनाडा में स्थित है।
  • उत्तरी अमेरिका के मूल निवासी रेड इंडियन, अलूटस, इन्यूइट एवं एस्किमों है।
  • एस्किमो सर्दियों में इग्लू में रहते है। इग्लू बर्फ के घर को कहा जाता है।
  • एस्किमों बर्फ में स्लेज गाडी खीचनें के लिए रेंडियर का उपयोग करते है, रेंडियर एक प्रकार का कुत्ता होता है।
  • ऐस्किमों द्वारा जिन हथियार को उपयोग में लिया जाता है, उसे हारपून कहा जाता है।
  • विश्व की सबसे बडा मक्का की मंडी संयुक्त राज्य अमेरिका के सेन्ट लुईस नगर में स्थित है।
  • कपास की पेटी का क्षेत्र मिसीसिपी द्रोणी का दक्षिण भाग है।
  • उत्तरी अमेरिका के क्यूबा को चीनी का कटोरा कहते है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के टुण्ड्रा प्रदेश में स्थित शंकुधारी वनों को टैगा कहा जाता है।
  • कनाडा देश में लकडी काटने वाले को लम्बरजैक कहा जाता है।
  • विश्व में केला के लिए प्रसिद्ध देश उत्तरी अमेरिका का देश जमैका है।
  • विश्व का सबसे बडा द्वीप ग्रीनलैण्ड उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है, परन्तु राजनीतिक रूप से डेनमार्क के अधिन आता है।
  • विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा प्रपात ईरी एवं ओंटेरियों झील के बीच स्थित है।
  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का प्रमुख रेगिस्तान सोनोरन है, मैक्सिको, एरीजोना एवं कैलिफोर्निया में फैला है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रसिद्ध लोहे की खान मेसाबी खान है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय उध्धान येलोस्टोन पार्क है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के सेनफ्रांसिस्को नगर में सिलिकन वैली स्थित है।
  • विश्व का दूसरा सबसे बडा यूरेनियम उत्पादक देश कनाडा है।
  • कनाडा यूरेनियम के निर्यात में विश्व भर में प्रथम स्थान पर है।
  • विश्व का सबसे रबड टायर बनाने का केन्द्र एक्रान है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में भू-उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र केप केनवेरल में स्थित है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का नगर न्यूयार्क को नगरों का नगर कहते है।
  • विश्व का सबसे बडा अजायबघर संयुक्त राज्य अमेरिका के नगर न्यूयार्क में स्थित है, इस अजायबघर को अमेरिकन म्यूजियम आँफ नेचुरल हिस्ट्री के नाम से जाना जाता है।

दक्षिण अमेरिका ( South America )

  • दक्षिण अमेरिका विश्व के महाद्विपों में क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा बडा महाद्वीप है।
  • दक्षिण अमेरिका का कुल क्षेत्रफल 17798500 वर्ग किलोमीटर है।
  • दक्षिण अमेरिका का अधिकांश हिस्सा दक्षिणी गोलार्द्व में पडता है।
  • दक्षिण अमेरिका में 15 देश है।
  • उत्तरी अमेरिका से दक्षिण अमेरिका के बीच पनामा नहर स्थित है, जो दोनों महाद्विपों को अलग करता है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप से ड्रेक पैसेज द्वारा दक्षिण अमेरिका अलग होता है, अर्थात अंटार्कटिका महाद्वीप एवं दक्षिण अमेरिका के मध्य ड्रेक पैसेज स्थित है।
  • दक्षिण अमेरिका के उत्तर में कैरीबियन सागर, उत्तर-पूर्व में उत्तरी अटलांटिक महासागर, दक्षिण व दक्षिण-पूर्व में दक्षिणी अटलांटिक महासागर एवं पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है।
  • विश्व की सबसे ऊंची नौकायन झील दक्षिण अमेरिका के पेरू बोलिविया सीमा पर स्थित टिटिकाका झील है, जो 3811 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।
  • विश्व की सबसे बडी अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से बहने वाली नदी अमेजन नदी है जो दक्षिण अमेरिका के ब्राजील में बहती है।
  • अमेजन नदी दक्षिण अमेरिका की सबसे लंबी नदी भी है।
  • दक्षिण अमेरिका में स्थित हार्न अन्तरीप सबसे दक्षिणी बिन्दु है।
  • विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी ओजेस डेल सलादो दक्षिण अमेरिका के चिली अर्जेन्टीना सीमा पर स्थित है, जो 7084 मीटर की ऊंचाई पर है।
  • विश्व का सबसे ऊंचा जल प्रपात एंजिल दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला में स्थित है, जो 979 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  • दक्षिण अमेरिका के अर्जेन्टिना में विस्तृत शितोष्ण घास के मैदान को पम्पास कहा जाता है।
  • पम्पास मैदान अर्जेन्टीना का हृदय कहलाता है।
  • पेरू, इक्वेडोर, चिली, बोलीविया एवं कोलंबिया को एण्डियन कहते है।
  • दक्षिण अमेरिका के मूल निवासी रेड इण्डियन थे।
  • दक्षिण अमेरिका में अन्य प्रजाति भी पाई जाती है, जैसे- मेस्टिजों, जैम्बो, मुलाटो, नीग्रो इत्यादि।
  • दक्षिण अमेरिका में स्थित चैको का मैदान कपास उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  • अमेजन नदी क्षेत्र में पाए जाने वाले विषुवतीय वर्षा वन को सेल्वास कहते है।
  • दक्षिण अमेरिका में दो बडे मरूस्थल अटाकामा एवं पैंटागोनिया स्थित है।
  • विश्व में सबसे अधिक काँफी का उत्पादन दक्षिण अमेरिका के ब्राजील में होता है।
  • विश्व में सोयाबीन उत्पादन में दूसरा स्थान दक्षिण अमेरिका का ब्राजील देश का है।
  • पराग्वे, पराना, उरूग्वे एवं उनकी सहायक नदियों का तंत्र प्लाटा कहलाता है।
  • नाव बनाने वाली सबसे हल्की लकडी वाल्सा दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है।
  • दक्षिण अमेरिका में ब्राजील में सबसे अधिक कहवा उत्पादन करने वाला देश है।
  • ब्राजील को कहवे का घर कहा जाता है।
  • कहवा के विशाल बाग फजेण्डा कहलाता है।
  • विश्व की सबसे बडी कहवा मंडी साओपालो में स्थित है।
  • विश्व का कहवा पतन ब्राजील के सैंटास बंदरगाह को कहा जाता है।
  • विश्व में सबसे प्रसिद्ध तांबा का खान चिली देश का चुक्कीकमाटा है।
  • अर्जेन्टिना में बडे पशु फार्म को एंक्टांशिया कहा जाता है।
  • अर्जेन्टिना के पशुपालक को ग्वाको कहा जाता है।
  • विश्व का सबसे बडा मांस का निर्यात करने वाला देश अर्जेन्टिना है।
  • दक्षिण अमेरिका में सबसे अधिक मछली पेरू देश में पकडा जाता है।
  • दक्षिण अमेरिका का सबसे अधिक नगरो वाला देश उरूग्वै है।
  • दक्षिण अमेरिका मे सबसे ऊंची बिंदु माउंट एकांकागुआ है, जिसकी ऊंचाई 6960 मीटर है।
  • दक्षिण अमेरिका में सबसे न्यूनतम बिंदु वाल्डेस प्रायद्वीप है जो -39.90 मीटर है।
  • विश्व का सर्वोच्च जल प्रपात एंजेल्स वेनेजुएला में स्थित है।
  • दक्षिण अमेरिका का सबसे बडा नगर ब्राजील का रियो डि जिनेरियो है।
  • विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित राजधानी बोलीविया देश की राजधानी लापाज है।
  • विश्व की दूसरी सबसे बडी पर्वत श्रृंखला एंडीज पर्वतमाला है।
  • विश्व का सर्वोच्च सक्रिय ज्वालामुखी एंडीज पर स्थित कोटोपेक्सी ज्वालामुखी है

अंटार्कटिका ( Antarctica )

  • अंटार्कटिका महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का पांचवा बडा महाद्वीप है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप का क्षेत्रफल 14200000 वर्ग किलोमीटर है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप पूर्णतः दक्षिणी गोलार्द्व में स्थित है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है, जिसके कारण यह महाद्वीप विश्व के सबसे ठंडा महाद्वीप है।
  • बर्फ से ढके होने के कारण अंटार्कटिका महाद्वीप को श्वेत महाद्वीप कहा जाता है।
  • पृथ्वी का दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका महाद्वीप में ही स्थित है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप पूरी तरह से अंटार्कटिक महासागर से घिरा हुआ है, यह अंटार्कटिक वृत्त में स्थित है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप को विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप की संज्ञा दी जाती है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप में कोई भी व्यक्ति स्थाई निवासी नहीं है।
  • विश्व का सबसे बडा ग्लेशियर अंटार्कटिका महाद्वीप का लैम्बर्ट ग्लेशियर है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप को क्वीन माड पर्वत दो भागों में विभाजित करता है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप में स्थित पाल्मर प्रायद्वीप बर्फ से मुक्त भाग है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप सर्वोच्च ऊंचा पर्वत विन्सन मौसिफ है जो 5140 मीटर ऊंचा है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप पर सबसे गहरा बिन्दु बेन्टल ट्रेन्च है जो 2853 मीटर गहरी है।
  • विश्व का सबसे ठंडा स्थल अंटार्कटिका महाद्वीप में स्थित दक्षिणी ध्रुव है जो -95° सेन्टीग्रेड तक ठंडा रहता है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप में विश्व का 75 प्रतिशत ताजा पानी का स्रोत है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप में माउंट इरेबस एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप को गतिशील महाद्वीप भी कहा जाता है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप में घुन, नेमाटोड, सील, अल्बाटरोस, टार्डिग्रेड, पेंगुइन, एवं पेटरल जीव पाए जाते है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप में लाइकेन अथवा माँस वनस्पति पाई जाती है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप में 22 मार्च से 23 सितम्बर तक अंधेरा छाए रहता है, सूर्य का प्रकाश इस भाग पर नहीं पडता है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप में 24 सितम्बर से 21 मार्च तक लगातार सूर्य का प्रकाश पडता है जिस कारण यहाँ उजाला रहता है एवं रात नहीं होता है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप में स्थित भारत के शोध संस्थान मैत्री, दक्षिण गंगोत्री एंव भारती है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप में जाने वाले प्रथम भारतीय रामचरण जी थे।
  • राष्ट्रीय अंटार्कटिका अध्यन केन्द्र भारत के गोवा में स्थित है।
  • अंटार्कटिका संधि विश्व को अंटार्कटिका महाद्वीप में केवल शांति के उद्देश्य के प्रयोग के लिए किया गया है।
Scroll to top
error: Content is protected !!